আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, चेतावनी जारी

Published on: December 1, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है. इसके गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है. जो अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. इस बीच मौसम विभाग ने 2-3 दिसंबर को दक्षिणी तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में भारी बारिश का अनुमान जताया है. चक्रवाती तूफान के प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और आंध्र प्रदेश में 1 से 4 दिसंबर के बीच बारिश होने की संभावना है. इस चक्रवाती तूफान के अलर्ट को देखते हुए मछुआरों को समुद्र तट पर जाने की सलाह दी गई है.

http://सीएम उद्धव की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर



कन्याकुमारी के कलेक्टर ने कहा कि जो मछुआरे अपनी नाव लेकर समुद्र तट पर मछलियां पकड़ने गए हैं वो जल्द से जल्द वापस आ जाएं. उन्होंने मछली पकड़ने की सभी गतिविधियों को बंद करने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने केरल के 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने लोगों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया है. जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है उसमें तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा और अलप्पुझा शामिल हैं. जबकि कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

http://रश्मि देसाई का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार, पिंक बिकिनी पहने पूल में करवाया फोटोशूट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now