আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सीएम उद्धव की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर

Published on: December 1, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना में शामिल हो गई हैं. उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इससे पहले वह कांग्रेस की नेता थीं और उन्होंने पार्टी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था. हालांकि, कड़ी मेहनत के बावजूद एक्ट्रेस चुनाव हार गईं. बाद उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए 10 सितंबर 2019 को पार्टी छोड़ दी थी. बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार उर्मिला मातोंडकर को विधान परिषद का सदस्य बनाने की तैयारी में थी.

http://राशिफल : कैसा रहेगा नए माह का पहला दिन, जानिए क्या कहते हैं सितारे



सरकार ने उनका नाम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास भेजा था. महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी की सरकार ने राज्यपाल के पास 12 नामों की सूची भेजी थी, जिन्हें राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद भेजा जाना है. शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस का महा विकास अघाड़ी गठबंधन है. तीनों ही पार्टियों के चार-चार नेताओं का नाम राज्यपाल के पास भेजा गया था. इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि उर्मिला शिवसेना का दामन थाम सकती हैं. आज सीएम उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में उर्मिला ने शिवसेना की सदस्यता ले ली है.

http://रश्मि देसाई का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार, पिंक बिकिनी पहने पूल में करवाया फोटोशूट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now