आज अगहन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सुबह 10.42 तक रहेगा. इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दिन भर रहेगा. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है. शाम को चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
ॐ सूर्याय नमः 8 दिसम्बर बुधवार
मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष अष्टमी शाम 5:17 तक
मेष : प्रयास सफल रहेंगे. बुद्धि का प्रयोग करें. भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें. प्रसन्नता रहेगी.
वृष : बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे, मार्गदर्शन प्राप्त होगा. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. लेन-देन में सावधानी रखें.
http://क्रैश हुए MiG-29 के पायलट निशांत का शव 11 दिनों बाद मिला
मिथुन : आंखों को चोट व रोग से बचाएं. वस्तुएं संभालकर रखें. व्यवसाय की गति धीमी रहेगी, चिंता रहेगी.
कर्क : खिन्नता रहेगी. बनते कामों में बाधा होगी. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी.
सिंह : शत्रु शांत रहेंगे. दौड़धूप की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित होगा. वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें.
कन्या : उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. बैंक-बैलेंस बढ़ेगा घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी. तनाव रहेगा.
तुला : शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें. वैवाहिक प्रस्ताव, राजकीय सहयोग संभव है. व्यापार में वृद्धि होगी.
http://तमिलनाडु प्रशासन ने बंधक मजदूरों को घर भेजा, यहां दलाल से पूछताछ भी नहीं कर पाई पुलिस
वृश्चिक : वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें. गृहिणियां लापरवाही न करें. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं.
धनु : सत्संग का लाभ मिलेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. जल्दबाजी से हानि संभव है.
मकर : बिगड़े काम बनेंगे. पूछ-परख रहेगी. निवेश से लाभ होगा. नीति में परिवर्तन, कार्यप्रणाली में सुधार होगा.
कुंभ : आय में वृद्धि होगी. बुद्धि का प्रयोग करें. भाग्य का साथ मिलेगा. काम में मन नहीं लगेगा. विवाद न करें.
मीन : जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी. विवाद न करें. बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे. विरोधी सक्रिय रहेंगे.
http://Vivo Y51 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स











