नई दिल्ली. Vivo Y51 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी क़ीमत 17,990 रुपए रखी गई है और इसे दो अलर वेरिएंट्स के साथ ख़रीदा जा सकता है. वीवो Y51 का एक ही वेरिएंट पेश किया गया है जिसमें 8GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. इस फ़ोन के साथ ही Vivo Y30 का भी एक नया वेरिएंट लॉन्च किया गया है. इसके नए वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है. हालांकि इसके साथ कोई दूसरे बदलाव नहीं हैं, सिर्फ़ रैम में बढ़ा दिया गया है. वीवो Y51 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफ़ोन में 6.7 इंच की फ़ुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जो एलसीडी है. ये स्मार्टफ़ोन Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर दिया गया है.
http://शराब के नशे में बड़ा भाई मां को दे रहा था गाली, छोटे ने कर दी हत्या
इसमें लेटेस्ट एंड्रॉयड बेस्ड कंपनी का कस्टम मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Funtoch OS 11 दिया गया है. इस स्मार्टफ़ोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी ने दावा किया है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड बैटरी सेविंग टेक्नोलॉजी दी गई है जो सिंगल चार्ज में 14.3 घंटे की तक ऑनलाइन स्ट्रीमिंग बैकअप दे सकता है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. प्राइमरी रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. दूसरा 8 मेगापिक्सल का सेंसर है. तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. सेल्फ़ी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें Bluetooth 5.0 सहित USB Type C दिया गया है. इसमें साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और इसकी बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
http://‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का निधन










