আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का निधन

Published on: December 7, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का आज मुंबई में निधन हो गया. वह पिछले 11 दिनों से निमोनिया, कोरोनावायरस और हाइपरटेंशन की वजह से अस्पताल में भर्ती थीं. वह 34 साल की थीं. बता दें कि, दिव्या को 26 नवंबर को मुंबई के एस.आर.वी अस्पताल में भर्ती किया गया था. हालाँकि तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल सेवन हिल्स में शिफ्ट कर दिया गया था. दिव्या की दोस्त और एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज लिखकर दुख जताया है.

http://दिग्गज अभिनेता रवि पटवर्धन का निधन, 200 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम



उन्होंने लिखा- जब कोई किसी के साथ नहीं होता था तो बस तू होती थी. दिवु तू ही तो मेरी अपनी थी जिसे मैं डांट सकती थी, रूठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी. मुझे पता है कि जिंदगी ने तुझपर बहुत सितम किए हैं. तू बेंइतेहां दर्द में थी. लेकिन अब मुझे पता है कि तू बेहतर जगह पर है, जहां दुख, दर्द, चीटिंग, झूठ जैसा कुछ नहीं है. मैं तुझे मिस करुंगी दिवु. और तू भी जानती है कि तुझे मैं प्यार करती हूं और तेरी फिक्र थी मुझे. बड़ी तू थी पर बच्ची भी तू ही थी. भगवान तेरी आत्मा को शांति दे. जहां भी है तू अभी बस खुश रह. तू बहुत जल्दी चली गयी दोस्त.

http://कोविड-19 टेस्ट की जांच शुल्क दरों में भारी कमी, नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now