আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोविड-19 टेस्ट की जांच शुल्क दरों में भारी कमी, नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू

Published on: December 6, 2020
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश में कोविड-19 के परीक्षण के लिए आरटीपीसीआर, रैपिड एंटिजन और ट्रूनाट टेस्ट की दरें काफी कम कर दी गई है. राज्य के निजी अस्पतालों और पैथालॉजी केन्द्रों में नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है. आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. जारी आदेश के तहत आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए यदि सेम्पल कलेक्शन पैथोलाजी सेन्टर में किया जाता है तो इसके लिए मरीज से 750 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है. इसी प्रकार सैम्पल कलेक्शन मरीज के घर अथवा प्राइवेट अस्पताल में जाकर लिया जाता है तो उस स्थिति में मरीजों से जांच शुल्क 200 रुपए प्रति मरीज अतिरिक्त लिया जाएगा.

http://तमिलनाडु में महासमुंद और बलौदाबाजार जिले के बंधक 33 मजदूर मुक्त



इसी तरह ट्रूनॉट टेस्ट के लिए यदि कोविड-19 टेस्ट का सैम्पल कलेक्शन पैथोलाजी सेन्टर में किया जाता है तो इसके लिए जांच शुल्क 1500 रुपए प्रति मरीज लिया जायगा. सैम्पल कलेक्शन मरीज के घर अथवा प्राइवेट अस्पताल में जाकर लिया जाता है तो उस स्थिति में मरीजों से जांच शुल्क 200 रुपए प्रति मरीज अतिरिक्त लिया जाएगा. रैपिड एंटिजन टेस्ट के लिए यदि कोविड-19 टेस्ट का सेम्पल कलेक्शन पैथोलाजी सेन्टर में किया जाता है तो इसके लिए जांच शुल्क 400 रुपए प्रति मरीज लिया जाएगा. इसी प्रकार सैम्पल कलेक्शन मरीज के घर अथवा प्राइवेट अस्पताल में जाकर लिया जाता है तो उस स्थिति में मरीजों से जांच शुल्क 200 रुपए प्रति मरीज अतिरक्ति लिया जाएगा. इस शुल्कों में सैम्पल कलेक्शन, ट्रांसपोर्ट शुल्क, जांच शुल्क एवं कंज्युमेबल, पीपीई किट इत्यादि का शुल्क सम्मिलित है.

http://भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now