महासमुंद. शराब के नशे में बड़े भाई को मां के साथ विवाद करता देख छोटे भाई का खून खौल उठा और उसने गुस्से में आकर अपने ही सगे भाई का गला दबाकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी दीपा केंवट ने बताया कि घटना रविवार देर रात की है. ग्राम चरौदा निवासी महेन्द्र ध्रुव पिता पूरन (28) शराब के नशे में घर पहुंचा और मां के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. मां के साथ बड़े को विवाद करता देख महेश ध्रुव गुस्से में आ गया और उसने उन्हें विवाद नहीं करने समझाने लगा लेकिन वह नहीं माना. इससे उनका गुस्सा और बढ़ गया और घर के सामने ही सड़क पर उसने महेन्द्र को धक्का देकर गिरा दिया और सिर पटकने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी.
http://‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का निधन
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंच पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. सुबह शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मामले में हत्या के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना की वजह परिवारिक कलह को बताई जा रही है. उनका कहना है कि लंबे समय से दोनों भाई शराब पीकर एक-दूसरे के साथ विवाद करते थे. कई बार उनको समझाने का प्रयास परिजन कर चुके थे लेकिन दोनों भाई नहीं माने. रविवार को महेन्द्र शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी मां जानकी ध्रुव के साथ विवाद करने लगा. इस दौरान मां को गाली दी जो महेश को पसंद नहीं आया और गुस्से में आकर उसने अपने ही भाई को मार दिया.
http://कोविड-19 टेस्ट की जांच शुल्क दरों में भारी कमी, नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू







