आज मघा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बन रहा है. आज चंद्रमा सिंह राशि में, सूर्य और मंगल तुला राशि में, बुध कन्या राशि में, गुरु मकर राशि में वक्री अवस्था में, शुक्र धनु राशि में, शनि मकर राशि में, राहु वृष राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा. इन सभी ग्रहों के कारण कई शुभ और अशुभ योग बनेंगे. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 31 अक्टूबर रविवार
कार्तिक कृष्ण दशमी, सरदार पटेल जयंती
मेष : आपका दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थिति से उबर जाएंगे. किसी प्रॉपर्टी डील के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं. सतर्कता के साथ कमाई को खर्च करें. परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे. वाहन चलाते समय सतर्क रहें.
वृषभ : आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे. भाग्य आपके साथ रहेगा. कामकाज में जोश देखने को मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. अपने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी.
https://राज्योत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री जारी करेंगे राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त
मिथुन : भाग्य आपके साथ है. कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है, जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी. भाग्य आपका साथ देगा. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे.
कर्क : आप अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें. आर्थिक तौर पर आप अपने आपको मजबूत महसूस करेंगे. सूझबूझ के साथ काम करें, मुश्किलें आसान होंगी. युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है. राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं.
सिंह : भाग्य आपके साथ है. मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे. आपकी वाणी मधुर होगी, जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. आप अपनी चतुराई और बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे. कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी.
कन्या : आपका दिन बेहतरीन रहेगा. आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे. छोटे-छोटे कई निवेश भविष्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं. साझेदारी के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. महिलाएं आज घर के काम में अधिक बिजी रहेंगी.
तुला : आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है.
https://छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर अवकाश घोषित
वृश्चिक : आपका मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे. कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा. आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें सफल होंगे.
धनु : आप धीमी गति से प्रगति की ओर बढ़ेंगे. व्यापार में आशानुकूल लाभ होने की संभावना है. कारोबारियों को बड़े निवेश से बचने की जरूरत है. आप कुछ नई खरीदारी करेंगे. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. अपने ससुराल के लोगों से मिलेंगे और उनकी कुशल मंगल पूछेंगे.
मकर : आपकी सेहत में सुधार होगा. अधिकतर काम अपने घर पर ही रहकर पूरा करने का प्रयास करें. कारोबार करने वालों के लिए समय कठिन हो सकता है, लेकिन निराश न हों. अधिकारी कार्य को देखकर प्रशंसा करेंगे. ससुराल से खुशखबरी मिलेगी.
कुंभ : आप की बातों से लोग प्रभावित होंगे. पेशेवर जीवन में परिस्थितियां आपकी इच्छा के अनुसार होंगी. आपके व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रूके हुए हैं तो वह पूरे हो सकते हैं. मित्रों से किया वादा पूरा करना आसान होगा.
मीन : अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपने की कोशिश न करें. प्रशासन से जुड़े कार्य सहजता से होंगे. वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यावसायिक गतिविधियां कमजोर रहेंगी. अच्छे व्यक्तियों के साथ संबंध बनेंगे. आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
https://कर्मकार मंडल के अध्यक्ष ने प्रदेश महामंत्री का कॉलर पकड़ा, निलंबित











