रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के किसानों के खाते में 1500 करोड़ रुपए की राशि जारी करेंगे. यह राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त के रूप में दी जाएगी. दीवाली पर्व के ठीक पहले राज्य के 21 लाख किसानों को 1500 करोड़ रुपए मिलने से उनकी दीवाली की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी. एक नवम्बर को कृषकों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तीसरी किश्त की राशि जारी करने की सभी तैयारियां पूरी हो गई है. इसको मिलाकर राज्य के कृषकों को कुल 4548 करोड़ रुपए की राशि मिल जाएगी.
https://छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर अवकाश घोषित
यहां यह उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य में फसल उत्पादकता एवं फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने के लिए आदान सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान खरीफ वर्ष 2019 से लागू किया गया है. वर्ष 2019 में धान एवं गन्ना के उत्पाद 19 लाख किसानों को 5702 करोड़ 13 लाख रुपए की राशि जारी की गई थी. वर्ष 2020 में धान एवं गन्ना के उत्पादक कृषकों को योजना के तहत चार किश्तों में आदान सहायता राशि प्रदान की जा रही है. धान एवं गन्ना उत्पादक कृषकों को प्रथम किश्त की राशि 1525 करोड़ 97 लाख रुपए का भुगतान 21 मई 2021 को तथा द्वितीय किश्त की राशि 1522 करोड़ 03 लाख रुपए का भुगतान 20 अगस्त 2021 को किया जा चुका है. तीसरी किश्त के रूप में धान उत्पादक कृषकों को 1500 करोड़ रुपए का भुगतान एक नवम्बर 2021 को किया जाएगा.
https://कर्मकार मंडल के अध्यक्ष ने प्रदेश महामंत्री का कॉलर पकड़ा, निलंबित







