रायपुर. राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर एक नवम्बर 2021 दिन सोमवार को राज्य के समस्त शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है. इस संबंध में छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 30 अक्टूबर को आदेश जारी कर दिया गया है.
https://कर्मकार मंडल के अध्यक्ष ने प्रदेश महामंत्री का कॉलर पकड़ा, निलंबित
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर सभी शासकीय भवन होंगे रौशन
रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय भवन रौशन होंगे. इस आशय का आदेश आज यहां सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है. जारी आदेश में एक नवम्बर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शासकीय भवनों पर रौशन किए जाने के निर्देश सभी विभाग प्रमुखों को दिए गए हैं.
https://शमी के ट्रोलर्स पर भड़के कोहली, बोले- धर्म के आधार पर निशाना बनाना सबसे खराब
कलेक्टर ने निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट की धीमी गति पर कार्यपालन अभियंता को लगाई फटकार
धमतरी. आमजनों को शासन की योजनाओं का त्वरित गति से लाभ मिले, इसके लिए कलेक्टर पीएस एल्मा समय-समय पर मैदानी क्षेत्रों का औचक निरीक्षण करते हैं. शनिवार को इसी कड़ी में कलेक्टर ने सुबह ठीक दस बजे भखारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक मुआयना किया. इस 35 बिस्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर सहित सभी स्टॉफ मौजूद मिले. कलेक्टर ने इस मौके पर ओ.पी.डी. का भी निरीक्षण किया और केन्द्र की साफ-सफाई इत्यादि पर संतोष जताया, लेकिन यहां अब तक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए सीजीएमएससी के कार्यपालन अभियंता को फटकार लगाई. ज्ञात हो कि यहां 125 सिलेण्डर प्रतिदिन की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाना है. अब यहां मशीन पहुंच गई है तथा शेडिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है. कलेक्टर ने इस जल्द से जल्द इंस्टॉल कराने के निर्देश दिए हैं.







