আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शमी के ट्रोलर्स पर भड़के कोहली, बोले- धर्म के आधार पर निशाना बनाना सबसे खराब

Published on: October 30, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को होने वाले मैच से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि टीम इंडिया मैच के लिए तैयार है. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद शमी को ट्रोल किए जाने पर उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर किसी को निशाना बनाना सबसे खराब चीज है. कोहली ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर हैं जो अपनी पहचान छिपाकर इस तरह की हरकत करते हैं, आज के वक्त में ये रेगुलर हो गया है.

https://1 नवंबर से होंगे ये अहम बदलाव, आप पर पड़ेगा सीधा असर

ये इनकी जिंदगी का सबसे निचला स्तर है, जब वो किसी को इस तरह से परेशान करते हैं. हम अपने ड्रेसिंग रूम में माहौल को सही रखते हैं और अपने खिलाड़ियों को साथ रखते हैं. बाहर जो भी ड्रामा खड़ा किया गया, वो पूरी तरह से उनकी गलतियों को दिखाता है. शार्दुल ठाकुर से जुड़े सवाल पर विराट ने कहा कि वह लगातार हमारे प्लान का हिस्सा हैं. वे टीम में किस जगह फिट होते हैं ये हमें देखना होगा. फिलहाल इस बारे में तय तौर पर कुछ नहीं कह सकता. हमें इस बारे में आगे देखना होगा.

https://शहनाज गिल का गाना ‘तू यहीं है’ रिलीज, दिल छू लेगा सिद्धार्थ शुक्ला को यह ट्रिब्यूट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now