नई दिल्ली. शहनाज गिल का गाना ‘तू यहीं है रिलीज हो गया है. इस गाने के बोल इसने सुंदर हैं कि ये आपको गाने की आखिरी लाइन तक बांधे रखेगा. शहनाज गिल ने अपने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए उनकी याद में स्पेशल गाना गाया है. इस गाने को शहनाज गिल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर किया गया है. ‘तू यहीं है’ गाने को खुद शहनाज गिल ने अपनी ही आवाज दी है. गाने को बोल राज रंजोण ने लिखे हैं.
https://एक्टर पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन
इस गाने में बिग बॉस 13 के सिद्धार्थ शुक्ला के कुछ पुराने वीडियो क्लिप भी शामिल किए गए हैं, जिसमें वह शहनाज के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही दोनों के बीच कुछ इमोशनल पलों को भी दिखाया गया है. वीडियो के आखिरी में सिद्धार्थ की आवाज भी सुनाई गई है, जिसमें सिद्धार्थ शहनाज को निक नेम ‘सना’ से पुकार रहे हैं. इस गाने की शुरुआत सना के हिट डायलॉग ‘तू मेरा है और मेरा ही रहेगा… मुझे गेम नहीं जीतनी…मुझे तुझे जीतना है…’ से होती हैं.
https://बादशाह के नए गाने ‘जुगनू’ ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, आकांक्षा का दिखा जबरदस्त अंदाज










