আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : शुभ योग लेकर आया है शुक्रवार, जानिए कैसा होगा आज का दिन

Published on: May 21, 2021
---Advertisement---

आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी और दशमी तिथि का योग बन रहा है. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सुबह 10.45 तक रहेगा. इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग आज बन रहे हैं. शाम को करीब 4.30 पर चंद्रमा राशि बदलकर सिंह से कन्या में प्रवेश करेंगे. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 21 मई शुक्रवार

वैशाख शुक्लपक्ष नवमी व दशमी

मेष : गणेश जी कहते हैं कि आज आपके मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी. बिजनेस में वर्तमान में जो चल रहा है उसी में संतुष्टि रखें. कोशिश करने पर रुका हुआ पैसा मिल सकता है. युवाओं के करियर में गति आएगी. पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें. आज आप विरोधियों पर जीत दर्ज करेंगे.

वृष : गणेश जी कहते हैं कि आज आपका अच्छा प्रदर्शन दूसरे लोगों को प्रभावित करेगा. अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल होंगे. कारोबारियों के लिए दिन निराश करने वाला हो सकता है. नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आज का दिन आरामदायक रहेगा.

http://श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के मुख्य कोच होंगे राहुल द्रविड़

मिथुन : गणेश जी कहते हैं कि आज सुबह की शुरुआत सूर्य दर्शन से करें. कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं. छोटे स्तर पर शुरू किया गया बिजनेस आपके लिए लाभकारी रहेगा. जमीन की खरीद संबंधी काम आगे बढ़ेंगे.

कर्क : गणेश जी कहते हैं कि आपकी रचनात्मक सोच आज आपको सुकून का एहसास कराएगी. आपकी कुछ आदतें आपकी प्रगति में बाधा बन सकती हैं. प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है. आर्थिक समस्या में सुधार होगा. कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे.

सिंह : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष तौर पर अनुकूल रहेगा. आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी. कारोबारियों के लिए मंदी का समय चल रहा है इसलिए स्टॉक के लिए सतर्क रहें. यदि कोई सलाह लेनी हो तो किसी अनुभवी शख्स से लें.

कन्या : गणेश जी कहते हैं कि आज लोगों का आपके ऊपर भरोसा बढ़ेगा. व्यापारी वर्ग दैनिक कार्य के साथ कुछ नए कार्य में भी भाग्य आजमाएंगे, जिसमें सफलता भी मिलेगी. जॉब और बिजनेस में लापरवाही या जल्दबाजी न करें. बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके बहुत काम आएगा. घर परिवार के काम निपटाने में भी मन लगेगा.

तुला : गणेश जी कहते हैं कि आज आपको अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है. धन लाभ होने की संभावना है. जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं. परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं. आपको अपने स्वभाव और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा.

http://सभी जिला अस्पतालों में शुरू होंगे पोस्ट कोविड ओपीडी, निर्देश जारी

वृश्चिक : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. भावुकता के बजाय प्रैक्टिकल तरीके से अपने कार्यों को पूरा करें. रोजगार मिलने के आसार हैं. समाज में अच्छे काम करने से लोग आपकी प्रसंशा करेंगे. घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी.

धनु : गणेश जी कहते हैं कि आज आपको अपनी जिम्मेदारियों से राहत मिल सकती है. आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिए किसी की मदद मिल सकती है. उधार दिए हुए पैसे की वसूली के लिए समय अनुकूल है. किसी बड़ी कंपनी से ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है. अपने जनसंपर्क का दायरा और ज्यादा विस्तृत करें.

मकर : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आज जिससे भी मिलेंगे वह आपसे प्रभावित होगा. अपने जरूरी कार्य के लिए दूसरों से सहयोग लेने में सफल रहेंगे. पैसा कमाने की कोशिश में सफलता मिल सकती है. व्यवसाय में समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

कुंभ : गणेश जी कहते हैं कि आज आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा. आपकी इनकम सामान्य रहेगी लेकिन परिवार में सुख-शांति रहेगी. बिजनेस में फंसा हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है. परिवार के सदस्यों से अपने रोजमर्रा के कामों को डिस्कस करें. दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें.

मीन : गणेश जी कहते हैं कि आज व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरूरत नहीं है. आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं. हर काम को जोश से पूरा करने की कोशिश करें. ऑनलाइन कारोबार करने वालों के लिए लाभ का बेहतर अवसर मिलेगा. महिलाएं अपनी बात सबके सामने खुलकर रखने की कोशिश करें.

http://झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now