আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सभी जिला अस्पतालों में शुरू होंगे पोस्ट कोविड ओपीडी, निर्देश जारी

Published on: May 20, 2021
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में पोस्ट कोविड ओपीडी शुरू किए जाएंगे. स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. विभाग ने पोस्ट कोविड ओपीडी में मेडिसिन, नेत्र, ईएनटी और अन्य विशेषज्ञों के साथ ही फिजियोथेरेपिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा है. जिला अस्पतालों में कोविड मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं जैसे अवसाद, बेचैनी, नींद में कमी इत्यादि से संबंधित परामर्श एवं उपचार के लिए भी सप्ताह में तीन दिन ओपीडी संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने कलेक्टरों को जारी परिपत्र में कहा है कि वर्तमान में ऐसा देखने में आया है कि कोविड-19 के मरीजों के इलाज के बाद डिस्चार्ज किए जाने के उपरांत कुछ मरीजों में साँस लेने में कठिनाई, थकान, कमजोरी जैसे लक्षण परिलक्षित हो रहे हैं.

http://झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

साथ ही विगत कुछ दिनों में उपचारित हो चुके कोरोना के मरीजों में म्युकरमाइकोसिस के प्रकरण भी राज्य में बढ़े हैं. इन परिस्थितियों को देखते हुए कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों के नियमित फॉलो-अप और इन लक्षणों के उपचार के लिए प्रत्येक जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड ओपीडी प्रारंभ किया जाना अति आवश्यक है. इन क्लीनिकों में मरीजों के उपचार के लिए विशेषज्ञों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए. स्वास्थ्य विभाग ने कलेक्टरों से कहा है कि वे इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने संबंधित को निर्देशित करें तथा की गई कार्रवाई की जानकारी विभाग को दें.

http://पीएम मोदी के पूछने पर कलेक्टर नहीं बता पाए जिले के गांवों की सही संख्या

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now