আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीएम मोदी के पूछने पर कलेक्टर नहीं बता पाए जिले के गांवों की सही संख्या

Published on: May 20, 2021
---Advertisement---

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के 11 राज्यों के 60 जिलों में कोविड-19 प्रबंधन तथा कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की. इस बैठक में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा और बिलासपुर जिलों के कलेक्टर जुड़े. पीएम मोदी ने जांजगीर-चांपा के कलेक्टर यशवंत कुमार से चर्चा कर जिले में कोविड प्रबंधन की स्थिति की जानकारी ली. पीएम मोदी ने कलेक्टर यशवंत कुमार से पूछा कि आपके जिले में कितने गांव हैं?

http://कोरोना मरीज में पहली बार सामने आई ऐसी दिक्कत, वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट

इस पर कलेक्टर ने 1400 कहा, फिर कहा 600-700. इस बीच पीएम मोदी ने उन्हें टोका और गांवों के कोरोना मुक्त होने की जानकारी मांगी, तो उन्होंने नहीं पता होने की बात कही. बाद पीएम मोदी ने गांवों का डाटा बनाने, उन्हें संक्रमण को रोकने, गांवों की स्थिति बेहतर बनाने के बारे में बताया. बैठक के दौरान पीएम मोदी ने जिलों के कलेक्टर को गांवों में संक्रमण रोकने के लिए प्लान बनाने को कहा. उन्होंने बताया कि जिम्मेदार लोगों को इसमें शामिल करें. प्रयास करें कि संक्रमण मुक्त गांवों की संख्या कैसे बढ़ाई जाए और लोग भी इससे प्रेरित हों और सहयोग करें.

http://SBI का नया नियम : अब चार घंटे खुलेगा बैंक और मिलेंगी सिर्फ ये सुविधाएं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now