আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के मुख्य कोच होंगे राहुल द्रविड़

Published on: May 20, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम के कोच होंगे. टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे पर तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. भारतीय टीम के बड़े खिलाड़ी यूके में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रहे होंगे. यह दौरा जून से सितंबर तक चलेगा. मुख्य कोचिंग स्टाफ की गैर-मौजूदगी में राहुल द्रविड़ का नाम सीमित ओवरों की इस सीरीज के लिए कोच पद के लिए सुझाया जा रहा था. हालांकि इस बात की चर्चा दौरे की घोषणा होने के साथ ही शुरू हो गई थी.

http://सभी जिला अस्पतालों में शुरू होंगे पोस्ट कोविड ओपीडी, निर्देश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ यूके में होगा और यह सबसे अच्छा होगा कि एक युवा टीम को राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भेजा जाए चूंकि द्रविड़ ने इसमें से लगभग सभी इंडिया ‘ए’ के खिलाड़ियों के साथ काम किया है. गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे भी सहयोगी स्टाफ का हिस्सा हो सकते हैं. भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं. हार्दिक पंड्या, शिखर धवन और श्रेयस अय्यर में से कोई कप्तान हो सकता है. देखना यह है कि अय्यर उस समय तक कंधे की चोट से उबर पाते हैं या नहीं.

http://झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now