আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : बना रहेगा मूल नक्षत्र और सिद्धि योग, जानें कैसा होगा आज का दिन

Published on: March 7, 2021
---Advertisement---

आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. आज मूल नक्षत्र दिन भर रहेगा. मूल नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बन रहा है. शनिवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में आ चुका है. रविवार को इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 7 मार्च रविवार

फाल्गुन कृष्ण नवमी शाम 4:47 तक

मेष : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. लाभ के अवसर आएंगे. कुबुद्धि हावी रहेगी. चिंता तथा तनाव रहेंगे. मित्रों से संबंध सुधरेंगे. विरोधी सक्रिय रहेंगे. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है.

वृष : व्यर्थ भागदौड़ रहेगी. बेवजह कहासुनी हो सकती है. पुराना रोग उभर सकता है. जोखिम के कार्य टालें. आय में निश्चितता रहेगी. प्रयास अधिक करने पड़ेंगे. धैर्य रखें. शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं.

http://पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 57 उम्मीदवारों की सूची

मिथुन : परिवार के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी. विद्यार्थी सफलता हासिल करेंगे. यात्रा मनोरंजक रहेगी. दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें. व्यापार में वृद्धि, नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे.

कर्क : शत्रु पस्त होंगे. सुख के साधन जुटेंगे. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे. व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी. नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. शुभ समय.

सिंह : अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. शारीरिक कष्ट संभव है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. शत्रु पस्त होंगे. वाणी पर नियंत्रण रखें. आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे.

कन्या : परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. बेवजह कहासुनी हो सकती है. कानूनी अड़चन दूर होगी. व्यापार में वृद्धि होगी. सहकर्मियों का साथ मिलेगा. लेन-देन में जल्दबाजी न करें.

तुला : दूसरों के कार्य में दखल न दें. बड़ों की सलाह मानें. लाभ होगा. अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा. मानसिक बेचैनी रहेगी. धैर्य रखें. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें.

http://चार दिन से लापता युवती की पहाड़ी पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

वृश्चिक : स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. किसी पर अतिविश्वास न करें. विवाद से क्लेश होगा. दूसरों के उकसाने में न आएं. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. चिंता तथा तनाव रहेंगे. धैर्य रखें.

धनु : शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आय बनी रहेगी. अज्ञात भय रहेगा. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा.

मकर : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. लाभ के अवसर आएंगे. लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा. प्रसन्नता रहेगी. आय में निश्चितता रहेगी.

कुंभ : यश बढ़ेगा, व्यापार वृद्धि होगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. विरोधी सक्रिय रहेंगे. नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. प्रमाद न करें. चोट व रोग से परेशानी संभव है.

मीन : आंखों का ख्याल रखें. अज्ञात भय सताएगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. कानूनी अड़चन आ सकती है. यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. लॉटरी व सट्टे से दूर रहें.

http://भारत ने इंग्लैंड को पारी और 25 रन से हराया, सीरीज पर 3-1 कब्जा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now