नई दिल्ली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पारी और 25 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड टीम ने पहली पारी में 205 रन बनाए. बेन स्टोक्स ने 55 रन, डैन लॉरेंस ने 46, ओली पोप ने 29 और जॉनी बेयरस्टो ने 28 रन बनाए. अक्षर पटेल ने 4 विकेट लिए.
http://TMC के पूर्व राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी भाजपा में शामिल
उनके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 3 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट झटके. जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 365 रन बनाते हुए 160 रन की बढ़त बनाई. ऋषभ पंत ने 101, वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 96, रोहित शर्मा ने 49 और अक्षर पटेल ने 43 रन की पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 4, जेम्स एंडरसन ने 3 और जैक लीच ने 2 विकेट लिए. दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. उसने 30 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए. जैक क्राउली (5), जॉनी बेयरस्टो (0), डॉम सिबली (3) और बेन स्टोक्स (2) जल्दी पवेलियन लौट गए.
http://Redmi Note 10 सीरीज भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
बाद जो रूट और ओली पोप के साथ 35 रन की पार्टनरशिप कर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे.65 रन पर इंग्लैंड ने 6 विकेट गंवा दिए. रूट 35 रन ही बना सके. यहां से बेन फोक्स और डैन लॉरेंस ने 7वें विकेट के लिए 44 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभालते हुए इंग्लैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया.109 के स्कोर पर फोक्स (13) भी पवेलियन लौट गए. यहां से टीम संभल नहीं सकी और 135 रन पर सिमट गई. अश्विन और अक्षर ने 5-5 विकेट लिए.











