अंबिकापुर. चार दिन से घर से लापता एक 19 वर्षीया युवती की लाश पहाड़ी पर मिली है. जानकारी के मुताबिक जामडीह गांव निवासी शाहिदा (19) 2 मार्च को अपने घर से निकली थी. बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था. परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे हुए थे. हालांकि परिजनों ने युवती के गायब होने की FIR दर्ज नहीं कराई थी. इस बीच शनिवार को उसका शव गांव के पास ही पहाड़ी पर मिला. कोई ग्रामीण उधर से निकला तो शव देख उसने पुलिस को सूचना दी. फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि युवती के गले पर दुपट्टे के निशान मिले हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट होगा.
http://भारत ने इंग्लैंड को पारी और 25 रन से हराया, सीरीज पर 3-1 कब्जा
10 को पिथौरा और 12 को बागबाहरा में लगेगा रोजगार मेला
महासमुंद. जिले के के युवाओं तथा महिलाओं को रोजगार तथा स्व-रोजगार से विभिन्न गतिविधियों में जोड़ने के लिए जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है. जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, ग्रामोद्योग विभाग तथा जिला अंत्यावसायी निगम द्वारा प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजनांतर्गत हितग्राहियों के प्रकरण तैयार कर ऋण वितरण करने की कार्रवाई की जा रही है. 10 मार्च को जनपद पंचायत पिथौरा एवं 12 मार्च को जनपद पंचायत बागबाहरा में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा.
http://TMC के पूर्व राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी भाजपा में शामिल







