आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. प्रत्येक शुभ कार्य के लिए आज अबूझ मुहूर्त है. मृगशिरा नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. मृगशिरा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है. इसके अलावा इस दिन वृष राशि में बुध और सूर्य के एक साथ होने बुधादित्य नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है. शाम को चंद्रमा राशि बदलकर वृष से मेष में प्रवेश करेगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 14 मई शुक्रवार
वैशाख शुक्ल अक्षय-तृतीया
भगवान परशुराम जन्मोत्सव
मेष : आज अत्यंत सावधानीपूर्वक दिन व्यतीत करने की भगवान श्री गणेश की सलाह है. सर्दी, कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य किसी का खराब हो सकता है. स्वजनों से वियोग होगा. मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा.
वृषभ : आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएंगे. आपकी आय और व्यापार-धंधे में वृद्धि होगी. रमणीय स्थान में पर्यटन का आयोजन होगा.
http://बिलासपुर के बजाए महासमुंद की बैंक शाखाओं को रायपुर रीजन से संबद्ध किया जाए : चुन्नीलाल
मिथुन : आज शारीरिक और मानसिक सुख बना रहेगा. नौकरी-व्यवसाय में आपके काम की तारीफ होगी. पदोन्नति का योग है. समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी.
कर्क : आज का ज्यादातर समय धर्म, ध्यान और देवदर्शन में लगेगा. किसी तीर्थ स्थान पर जाने का प्रसंग बनेगा. शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे. भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे.
सिंह : आज का दिन थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है. स्वास्थ्य के संबंध में आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. बाहर खाने-पीने से बचें. बीमारी के पीछे धन खर्च हो सकता है.
कन्या : आज का दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा. जीवन-साथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे. दांपत्य-जीवन में मधुरता रहेगी. विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे.
तुला: आज घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा. सुखदायक घटनाएं घटेंगी. कार्य में यश और सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य बना रहेगा. नौकरी में सफलता मिलेगी. आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी.
http://तारक मेहता… की ‘बबीता जी’ के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
वृश्चिक : आज स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी. मानहानि की आशंका है. शेयर सट्टे में न पड़ने की भगवान श्री गणेश जी चेतावनी देते हैं. संभव हो तो यात्रा या प्रवास से बचें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी.
धनु : आज तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मन पर चिंता का भार रहेगा. पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा. अनिद्रा और समय पर भोजन न मिलने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा.
मकर : आज दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर राहत महसूस करेंगे. गृहस्थ-जीवन की समस्याएं हल होती हुई प्रतीत होंगी. संपत्ति सम्बंधी कामकाजों का हल मिलेगा.
कुंभ : आज वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगे. वाद-विवाद से दूर रहें. अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें. कार्य में कम सफलता मिलेगी. संतोष की भावना का अनुभव होगा.
मीन : आज का दिन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा. घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा. नए कार्य का आरंभ करने के लिए आज शुभ दिन है.
http://प्रशासनिक अमले पर ईंट, पत्थर, सब्बल से हमला, 8 के खिलाफ एफआईआर











