আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बिलासपुर के बजाए महासमुंद की बैंक शाखाओं को रायपुर रीजन से संबद्ध किया जाए : चुन्नीलाल

Published on: May 14, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. सांसद चुन्नीलाल साहू ने महासमुंद जिले में संचालित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं को रायपुर रीजनल से जोड़ने की मांग की है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे एक पत्र में उन्होंने प्रस्ताव दिया है कि शाखा पुनर्गठन के दौरान छत्तीसगढ़ की भौगोलिक संरचना का विशेष ध्यान रखा जाए. नए प्रस्ताव में महासमुंद, बेमेतरा, बलौदाबाजार और कवर्धा को बिलासपुर क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध किया जा रहा है. भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन ने यह प्रस्ताव फाइनेसियल इन्क्लूज़न एंड माइक्रो मार्केट (एफआईएमएम) को समाप्त करने के बाद तैयार किया है. एफआईएमएम वर्टिकल की स्थापना के पीछे बैंक का उद्देश्य ग्रामीण और अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में मौजूद छोटे-छोटे कारोबार को बढ़ावा देने और ग्राहको को बेहतर और सुगम सुविधा उपलब्ध कराना था.

http://तारक मेहता… की ‘बबीता जी’ के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

इस वर्टिकल में अभी महासमुंद जिले की शाखाएं रायगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से काम कर रही हैं. सांसद चुन्नीलाल साहू ने पत्र के माध्यम से बताया है कि छत्तीसगढ़ की भौगोलिक संरचना के आधार पर बिलासपुर से महासमुंद की दूरी 110, बेमेतरा से 90 और बलौदाबाजार से 140 किमी है, वहीं महासमुंद से रायपुर की दूरी 55 किमी, बेमेतरा की दूरी 60 किमी और बलौदाबाजार की दूरी 81 किमी है. श्री साहू का मानना है कि क्षेत्रीय कार्यालय की दूरी कम होने से बैंक शाखाओं के नियंत्रण और व्यापारिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी. सांसद ने केंद्रीय वित्त मंत्री से कहा है कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा और क्षेत्रीय कार्यालय पुनर्गठन में लोक हित को ध्यान में रखते हुए महासमुंद, बलौदाबाजार और बेमेतरा को रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध रखा जाए. इस आशय का एक पत्र उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री (वित्त) अनुराग सिंह ठाकुर को लिखा है.

http://सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, भविष्य में पंत बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now