আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तारक मेहता… की ‘बबीता जी’ के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Published on: May 14, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के खिलाफ हरियाणा के हांसी में एफआईआर दर्ज हुई है. ये एफआईआर हाल ही में मुनमुन द्वारा एक वीडियो में जाति विशेष के बारे में टिप्पणी करने के चलते दर्ज हुई है. मुनमुन दत्ता के खिलाफ एफआईआर हरियाणा के हांसी क्षेत्र में नेशनल एलाइंस फॉर दलित ह्यूमन राइट्स के संयोजक रजत कालसान ने दर्ज कराई है. हांसी पुलिस ने मुनमुन दत्ते के खिलाफ एफआईआर शिड्यूल कास्ट और शिड्यूल ट्राइब के कई प्रावधानों के तहत दर्ज की है. आरोप लगाया है कि मुनमुन दत्ता ने शिड्यूल कास्ट लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, उनके लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया है. 11 मई को रजत कालसान ने पुलिस को सीडी और लिखित कंप्लेंट दी थी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई.

http://बजरंगी भाईजान की ‘मुन्नी’ ने ‘सीटी मार’ गाने पर किया डांस, देखिए वीडियो

मुनमुन दत्ता ने मांगी थी माफी

बता दें कि मुनमुन दत्ता ने माफी मांगते हुए लिखा था कि मैं ये लेटर एक दिन पहले शेयर किए गए वीडियो के संदर्भ में लिख रही हूं, जहां मैंने एक गलत शब्द का इस्तेमाल किया था. ऐसा मैंने किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं कहा था. मुझे सच में इस शब्द के बारे में सही जानकारी नहीं थी. जैसे ही मुझे इस बारे में बताया गया, मैंने अपने स्टेटमेंट को पीछे ले लिया. मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ हर उस शख्स से माफी मांगती हूं, जिसे मैंने अंजाने में ठेस पहुंचाई. मुझे सच में अफसोस है.

http://सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, भविष्य में पंत बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now