আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : जल में भांग मिलाकर शिवजी का करें अभिषेक, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: July 12, 2021
---Advertisement---

आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है. सूर्योदय अश्लेषा नक्षत्र में होगा, जो रात अंत तक रहेगा. अश्लेषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग बन रहा है. जानिए कितनी राशियों को मिलेगा इस शुभ योग का लाभ..

ॐ सूर्याय नमः 12 जुलाई सोमवार

आषाढ़ शुक्ल द्वितीया 8:19 तक रथयात्रा

मेष : आपके आस पास चहल-पहल बनी रहेगी. छुपी प्रतिभा निखारकर मनचाही सफलता पा सकेंगे. बिल्डर्स के लिए सोमवार का दिन अच्छा है. जरूरत पर उधार ले रहे हैं तो उतना ही उठाएं, जितना चुकाया जा सकें. बेवजह के कार्यों में समय नष्ट कर सकते हैं, सावधान रहें.

वृषभ : सभी विकल्प पर विचार करने के बाद ही महत्वपूर्ण निर्णय लें. पिता की सलाह से करोबार मे बरकत होगी. गलत कार्यों से धन प्राप्त करने की दिशा में न सोचें. घर में सजावट का सामान या नए वाहन की प्लानिंग शुभ रहेगी. धर्मकर्म में आस्था बढ़ेगी.

http://ढाई-ढाई साल के मुद्दे पर सीएम भूपेश बोले- जिम्मेदारी हाईकमान ने दी है, जब कहेगा हट जाएंगे

मिथुन : आप अपनी छुपी खासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे. नए टेंडर से आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है. जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं उनको बॉस से तारीफ मिलेगी. जो लोग जमीन खरीदना चाहते हैं उन्हें आज फायदे का सौदा मिल सकता है.

कर्क : आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों में शीघ्रता से काम लें. धन के मामले में रणनीति बनाकर कार्य करेंगे. राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं. परिवार को बच्चों की तरफ खास ध्यान देने की आवश्यकता होगी.

सिंह : आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है. जो लोग राजनीति में हैं, उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है. पारिवारिक हितों को ध्यान में रखते हुए आप कुछ नई बचत योजनाओं को लागू करेंगे. नए विचार फायदेमंद महसूस होंगे. चल रही योजनाएं समय पर पूरी होगी.

कन्या : सोमवार का दिन सफलता से पूर्ण है. आवश्यक कार्यों की सूची बनाकर आगे बढ़ें. छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा. पारिवारिक योजना सफल होगी. अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित बनाए रखें.

तुला : आपकी वजह से कुछ लोगों के कार्य आगे बढ़ेंगे. आपको अपने संबंधियों के द्वारा धन प्राप्त हो सकता है. व्यवसायिक गतिविधियां पहले की तरह ही चलती रहेंगी. लोग जो शिक्षा से जुड़े हैं उन्हें सोमवार का दिन लाभ देने वाला है.

http://आतंकियों की गिरफ्तारी में बड़ा खुलासा, 15 अगस्त से पहले यूपी को दहलाने की थी साजिश

वृश्चिक : सोमवार का दिन आपके लिए कोई नई खुशखबरी लेकर आएगा. अच्छी तरह से सोचा गया निर्णय भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त करने में मदद करेगा. व्यापार में सफलता के योग बनेंगे. जरूरतमंदों की मदद करके संतुष्टि होगी. मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे.

धनु : आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए. आपके द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी से जल्द ही अच्छा रिटर्न मिलना शुरू हो जाएगा. नई साझेदारी सोमवार के दिन फलदायी रहेगी. दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें.

मकर : कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर सकता है. कुछ नए अवसर आपको मिलेंगे. आपको अकस्मात धन की प्राप्ति होने से मन में प्रसन्नता रहेगी. मित्रों से किया वादा पूरा करना आसान होगा. माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं.

कुंभ : आप कुछ नए विचारों पर काम कर सकते हैं. साहस और सम्मान में वृद्धि होगी. व्यापारियों को लंबे समय से रुका धन प्राप्त होगा. कारोबारी यात्रा में अनुकूल सौदे हो सकते हैं. आपको किसी भी काम में जल्दी बाजी करने से बचना होगा.

मीन : आपका दिन अच्छा गुजरेगा. आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने में मदद करेगी. प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है. शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए सफलता मिलने के योग हैं.

http://पीएम मोदी की अपील- पद्म पुरस्कारों के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे लोगों को करें नामित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now