আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ढाई-ढाई साल के मुद्दे पर सीएम भूपेश बोले- जिम्मेदारी हाईकमान ने दी है, जब कहेगा हट जाएंगे

Published on: July 11, 2021
---Advertisement---

रायपुर. हिमाचल और दिल्ली प्रवास से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री के फॉर्मूले पर कहा कि बार-बार पूछे जा रहे इस सवाल का एक ही जवाब है, जिम्मेदारी हाईकमान ने दी है, जब कहेगा हट जाएंगे. पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को पार्टी के अंदर जो जिम्मेदारी दी जा रही है, वह उसका निर्वहन कर रहा है. मीडिया के द्वारा यह सवाल बार-बार उठाया जाता है तो बार-बार वही जवाब आएगा कि हाईकमान ने जिम्मेदारी दी है, वह जब कहेंगे तब हट जाएंगे. सरकार को फेल बताने संबंधी विपक्ष के आरोपों के जवाब में उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर कार्यक्रम को फेल बताया.

http://आतंकियों की गिरफ्तारी में बड़ा खुलासा, 15 अगस्त से पहले यूपी को दहलाने की थी साजिश

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की आदत है कि अपनी गलतियां दूसरों पर मढ़ दो. इसका ताजा उदाहरण केंद्रीय मंत्रिमंडल का फेरबदल है. लॉकडाउन और वैक्सीन का फैसला मोदी जी ने खुद लिया. टीका उत्सव मनाने का निर्देश भी उनका था. टीके में से 25 प्रतिशत राज्यों को, 25 प्रतिशत निजी क्षेत्र को और 50 प्रतिशत केंद्र सरकार को देने का फैसला भी उनका ही था. टीका देश से बाहर भेजने का फैसला भी मोदी जी का ही था. जब पूरे देश में वैक्सीनेशन में आलोचना हुई तो सारा दोष डॉ. हर्षवर्धन पर मढ़कर उनकी छुट्‌टी कर दी गई. दरअसल मोदी जी का कोई कार्यक्रम सफल नहीं हुआ है.

http://पीएम मोदी की अपील- पद्म पुरस्कारों के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे लोगों को करें नामित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now