नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्वीट कर लोगों से अपील की कि वे अपनी पसंद के ऐसे लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए नामित करें, जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं. उन्होंने पुरस्कार के लिए वेबसाइट का लिंक साझा करते हुए ट्वीट किया- भारत में कई प्रतिभाशाली लोग हैं, जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं. अकसर, हमें उनके बारे में ज्यादा देखने या सुनने को नहीं मिलता है. क्या आप ऐसे प्रेरक लोगों को जानते हैं? आप उन्हें पद्म पुरस्कार के लिए नामित कर सकते हैं. नामांकन 15 सितंबर तक खुले हैं.
http://अक्षरा सिंह का हिंदी गाना ‘मेरी वफा’ रिलीज, हो रहा वायरल
बता दें कि पद्म पुरस्कार-पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं. पिछले कुछ वर्षों में, मोदी सरकार ने सैकड़ों गुमनाम नायकों को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धि और समाज में उनके योगदान के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया है. 1954 में शुरू किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है. बता दें कि 2020 में 141 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था. इसमें 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया.
http://इस भारतीय तेज गेंदबाज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास









