नई दिल्ली. भारतीय तेज गेंदबाज और राजस्थान रणजी टीम के पूर्व कप्तान पंकज सिंह 15 साल के लंबे क्रिकेट करियर को आखिरकार अलविदा कह दिया है. पंकज सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास की घोषणा की. पंकज ने भारत के लिए 2 टेस्ट और एक वनडे मैच भी खेला है. पंकज सिंह ने भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2010 में डेब्यू किया था. उन्होंने अपना एकमात्र वनडे मैच 5 जून को श्रीलंका के खिलाफ खेला था. इसके बाद पंकज सिंह ने जुलाई 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया. उन्होंने इस सीरीज के दो मैच खेले. पंकज सिंह (ने पहला रणजी मैच साल 2004 में खेला था. रणजी मैच में 400 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी का खिताब भी पंकज सिंह ने अपने नाम किया.
http://Realme C11 2021 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
उन्होंने 2006 में शानदार प्रदर्शन किया और राजस्थान को रणजी ट्राफी के फाइनल तक ले गए. इस टूर्नामेंट में पंकज ने 20.95 की औसत से 21 विकेट झटके. इसके बाद 2007 में वे भारत A की ओर से केन्या और जिम्बाब्वे दौरे पर गए. इस दौरान उन्होंने 18 विकेट लिए. अच्छाई लंबाई के चलते वे स्लोवर ट्रैक पर अपने प्रदर्शन के आधार पर 2007 के आखिर में पंकज सिंह का चयन टेस्ट टीम में किया गया. हालांकि, इस दौरान पंकज सिंह को मौका नहीं मिला. पंकज ने राजस्थान के लिए आईपीएल में 17 मैच खेले. इनमें उन्होंने 11 विकेट भी लिए. पंकज को भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा मौका ना मिला हो, लेकिन उनकी कप्तानी में राजस्थान ने 2010 और 2011 में रणजी ट्रॉफी जीती.
http://देह व्यापार का खुलासा, 2 युवतियों के साथ दलाल गिरफ्तार











