আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

देह व्यापार का खुलासा, 2 युवतियों के साथ दलाल गिरफ्तार

Published on: July 11, 2021
---Advertisement---

दुर्ग. सुपेला थाना अंतर्गत नेहरू नगर स्थित एक होटल में देर रात पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार के लिए लाई गई दो युवतियों के साथ दलाल को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार एसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल को सूचना मिली थी कि सुपेला क्षेत्र के राजश्री होटल में अन्य राज्य से युवतियों को लाकर अवैध काम कराया जा रहा है. इस पर उन्होंने महिला थाना प्रभारी सी तिर्की और एएसआई जलालुद्दीन के साथ सुपेला थाना स्टाफ को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.

http://मनरेगा कार्मिकों के दिवंगत होने पर उनके आश्रितों को मिलेगा एक लाख रुपए का अनुकंपा अनुदान

छापेमार कार्रवाई पर सूचना सही पाई गई और कमरा नंबर 106 में दो लड़कियां लखनऊ और कोलकाता से आकर उक्त कृत्य में शामिल पाई गई. इनके साथ दलाल मनीष सिंह (26) निवासी मोमिनपुरा शीतला चौक को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और होटल संचालक स्टाफ की भूमिका की जांच हो रही है. अगर उसकी भूमिका इसमें पाई जाएगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

http://शासकीय आदेश की अवहेलना पर लिपिक निलंबित, नायब तहसीलदार से मांगा स्पष्टीकरण

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now