আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : कच्चे दूध और जल से करें शिवजी का अभिषेक, जानें कैसा होगा आज का दिन

Published on: November 8, 2021
---Advertisement---

आज मूल नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बन रहा है. हालांकि रविवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में आ चुका है. शुक्र पहले से ही इस राशि में स्थित है. ये युति शुभ फल प्रदान करने वाली है. इस दिन सूर्य, मंगल और बुध तुला राशि में, गुरु और शनि मकर राशि में, राहु वृष राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे. आज ग्रहों की इन स्थितियों के कारण कई शुभ और अशुभ योग बनेंगे. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 8 नवम्बर सोमवार

कार्तिक शुक्ल पक्ष विनायक चतुर्थी

मेष : सोमवार का दिन आपके लिए सुनहरे पल लेकर आया है. आपके कामों की तारीफ हो सकती है. आपको अपने व्यवसाय के लिए कडवाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी. रेंटल इनकम से जीविका चलाने वाले लोगों को अपना पैसा प्राप्त हो सकता है.

वृषभ : सौंदर्य और व्यक्तित्व पर आप खास ध्यान देंगे. किसी बड़ी हॉबी को पूरा करने में अपना पूरा दिन बिता सकते हैं. संतान की ओर से खुशखबरी मिलने के संकेत हैं. व्यापार में लाभ मिल सकता है. बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है.

https://VIDEO : अक्षरा सिंह का नया छठ गीत रिलीज, कर देगा इमोशनल

मिथुन : आपके लिए सोमवार का दिन शुभ और उन्नति कारक है. नए लोगों से मुलाकात के बाद आपके जीवन को नई दिशा मिलेगी. राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा. आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास करेंगे. मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं होने से निराशा हो सकती है.

कर्क : कर्क राशि के जातक सोमवार को अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेंगे. अपने अंदर छिपी ऊर्जा को बाहर निकालने की आवश्यकता है. सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं. ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स खुश रहेंगे.

सिंह : सोमवार का दिन आपके लिए नई सौगात लेकर आया है. कारोबारियों के लिए दिन अच्छा बीतेगा. लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ेगी. प्रोफेशनल क्षेत्र में एक ही तरह का काम करते-करते थोड़ी सी बोरियत हो सकती है. मेहनत के बल पर कठिन काम को भी आसानी से पूरा कर लेंगे.

कन्या : आपके लिए सोमवार का दिन बहुत अच्छा परिणाम देने वाला है. दूसरों से सहयोग पाना आपके लिए आसान होगा. किसी कलात्मक कार्य में अपने हाथ आजमाएंगे और उससे धन अर्जित करेंगे. महिलाएं नए कपड़े या घर का कुछ समान खरीदने के लिए शॉपिंग पर जा सकती हैं.

तुला : आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिए को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे. समय की अनुकूलता का आभास होगा. व्यावसायिक गतिविधियों में मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है. किसी फ्रैंड की मदद से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा. परिवार के लिए कोई अच्छा समाचार आएगा.

https://बच्चों को जल्द लगेगी वैक्सीन, सरकार ने दिए ‘जाइकोव-डी’ की एक करोड़ खुराक खरीदने के आदेश

वृश्चिक : सोमवार का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा. अपने कार्य, व्यवसाय में बुद्धिमानी से फैसले लेंगे जिससे आपका कार्य बिगड़ने से बच जाएगा. पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती है. देश से बाहर जाने का विचार बना सकते हैं.

धनु : आपका दिन मंगलमय होगा. जीवन साथी बिजनेस करने की इच्छा जाहिर कर सकता है. सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी. करियर से संबंधित कुछ नए और रोचक ऑफर आपको मिल सकते हैं. धन के मामले में धैर्य बनाकर रखें.

मकर : सोमवार का दिन आपके लिए मजबूत है. समाजिक क्षेत्र में आपकी दिलचस्पी बढ़ने के संकेत हैं, अपना दायरा बढ़ा सकते हैं. कोई नया आइडिया आप अपने व्यापार में लगाएंगे. अटकी योजना को फिर से शुरू करने का सही समय है. लेनदेन से जुड़े कार्य पूरे कर सकते हैं.

कुंभ : आप अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं. आपके द्वारा किये गये किसी भी काम के तुरन्त रिजल्ट मिलेंगे. संतान के लिए कोई निवेश या प्रॉपर्टी ले सकते हैं. हवाई यात्रा का योग बनता हुआ दिखाई दे रहा है. कुंवारों की शादी तय हो सकती है.

मीन : आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. नए लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए दिन शुभ है. आमदनी बढ़ाने के लिए किया जा रहा प्रयास अब सफल होता नजर आ रहा है. पुराने कर्जों से छुटकारा मिलेगा, जीवनसाथी आपसे प्रभावित होगा.

https://टहलने निकले युवक को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर ही मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now