আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बच्चों को जल्द लगेगी वैक्सीन, सरकार ने दिए ‘जाइकोव-डी’ की एक करोड़ खुराक खरीदने के आदेश

Published on: November 7, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने अहमदाबाद की कंपनी जाइडस कैडिला की तीन खुराक वाले टीके ‘जाइकोव-डी’ की एक करोड़ खुराक खरीदने के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही यह टीका राष्ट्रीय कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण अभियान में इस महीने शामिल हो जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक आधिकारिक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि केंद्र जायडस कैडिला को जाइकोव-डी टीके की एक करोड़ खुराक के लिए ऑर्डर दे चुका है, जिसकी कीमत कर को छोड़कर करीब 358 रुपए है. इस कीमत में 93 रुपए की लागत वाले ‘जेट एप्लीकेटर’ का खर्च भी शामिल है. इसकी मदद से ही टीके की खुराक दी जाएगी.

https://टहलने निकले युवक को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर ही मौत

कंपनी के अधिकारियों ने मंत्रालय को बताया कि जायडस कैडिला प्रति माह जाइकोव-डी की एक करोड़ खुराक मुहैया कराने की स्थिति में है. इसके तीन खुराकों को 28 दिनों के अंतराल पर दिया जाना है. देश में विकसित यह दुनिया का पहला ऐसा टीका है, जो डीएनए-आधारित एवं सुई-रहित है. जाइकोव-डी को 20 अगस्त को दवा नियामक (DCGI) से आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिली थी. नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने 30 सितंबर को कहा था कि दुनिया का पहला डीएनए-आधारित टीका राष्ट्रव्यापी अभियान में बहुत जल्द इस्तेमाल किया जाएगा. जॉयकोव डी की तीन खुराकें लगेंगी. पहली खुराक के 28 दिन बाद दूसरी खुराक दी जाएगी और 56 दिन बाद तीसरी.

https://पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now