नई दिल्ली. एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘बड़ा भाग पवले बाड़े’ रिलीज हो गया है और लोग इस गाने को खूब पसंद भी कर रहे हैं. लोक आस्था के महापर्व छठ का यह गाना अक्षरा ने बेहद मार्मिक तरीके से बनाया है. यही वजह है कि लोगों को न सिर्फ यह गाना पसंद आ रही है, बल्कि लोग इस गाने की तारीफ भी कर रहे हैं और भावुक भी हो रहे हैं. गाने में अक्षरा एक सूप बनाने वाली के किरदार में नज़र आई हैं, जो सूप बेचते हुए एक घर जाती है. वहां उसका हाथ पास पड़ी खटिया से लगता है, जिसके बाद उसके घर की मालिकन आकर उसे बुरी तरह से दुत्कार देती है. इससे वह काफी आहत हो जाती है और रोते हुए वहां से चली जाती है.
https://बच्चों को जल्द लगेगी वैक्सीन, सरकार ने दिए ‘जाइकोव-डी’ की एक करोड़ खुराक खरीदने के आदेश
अक्षरा के यूट्यूब चैनल से रिलीज गाना ‘बड़ा भाग पवले बाड़े’ छठ पूजा से जुड़ी उस चीज को दिखाता है, जिस पर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया. खुद अक्षरा कहती हैं कि छठ माई की कृपा अपने भक्तों पर हमेशा एक समान होती है, फिर भक्त ही एक दूसरे में फर्क क्यों करते हैं. यह महापर्व आपसी सहयोग का भी प्रतीक है लेकिन फिर भी छठ में उपयोगी सूप बनाने वाले लोगों के साथ आज भी लोग छुआछूत मान कर उनका अपमान करते हैं. यह सही नहीं, क्योंकि अगर वे अपवित्र होते तो छठ मईया को उनका सूप चढ़ता ही नहीं. गाने में हमने एक ऐसी ही दुखयारी को दिखाया है.
https://टहलने निकले युवक को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर ही मौत










