আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्‍पेस से लेकर तीसरे वर्ल्‍ड वॉर तक, जानिए 2023 के लिए नास्त्रेदमस भविष्यवाणियां

Published on: September 21, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. फ्रांस के भविष्‍यवक्‍ता नास्त्रेदमस की कई भविष्‍यवाणियां सच साबित हुई हैं. नॉस्‍त्रेदमस ने 1566 में अपनी मौत से पहले 6,338 भविष्यवाणियों को लिखा है, जिसमें हमारी दुनिया का अंत कब और कैसे होगा के बारे में भी बताया है. कई लोगों का मानना है कि नॉस्‍त्रेदमस ने क्रांति से लेकर युद्ध तक हमारी दुनिया की रूपरेखा तय करने वाली भविष्यवाणियां की हैं. नॉस्‍त्रेदमस में विश्वास करने वाले लोगों का मानना है कि हिटलर के उदय, दूसरे विश्वयुद्ध और अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के आतंकी हमले और कोरोना के बारे में उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी की थी. साल 2023 के लिए नॉस्‍त्रेदमस ने कई खतरनाक भविष्यवाणियां की हैं.

तीसरा विश्व युद्ध

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी को कुछ इस तरह लिखा है- ‘सात महीने महान युद्ध, बुरे कामों से मरे लोग.’ कई लोग इसे विश्वयुद्ध मानते हैं. लोगों का मानना है कि रूस और यूक्रेन का युद्ध तीसरे विश्वयुद्ध में बदल जाएगा. वहीं, कई लोग इसे चीन और ताइवान के बीच संघर्ष से जोड़ कर देखते हैं. उनका मानना है कि ताइवान को बचाने के लिए अमेरिका आएगा, जो एक बड़े युद्ध की शक्ल लेगा.

https://कांग्रेस अध्यक्ष बनकर भी मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ेंगे? अशोक गहलोत ने कही यह बात

​मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्री

मंगल ग्रह को लेकर नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है. नास्त्रेदमस ने लिखा- मंगल पर रोशनी गिर रही है. कई लोगों का मानना है कि नास्त्रेदमस ने इंसान के लाल ग्रह पर कदम रखने से जुड़ी भविष्यवाणी की है. वहीं कई लोगों का मानना है कि इंसानों को मंगल पर पहुंचाने से जुड़े मिशन में एक बड़ी कामयाबी इस साल मिल सकती है. स्पेस एक्स के CEO एलन मस्क मंगल पर इंसानों की कॉलोनी बसाने की बात कह चुके हैं. वह 2029 तक मंगल पर इंसानों को भेजना चाहते हैं. ऐसे में हो सकता है कि 2023 में मंगल से जुड़ा कोई मिशन एलन मस्क के दिमाग में हो.

नए पोप की भविष्यवाणी

पोप का बदलना भी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में से एक हैं. अगर ऐसा होता है तो पोप फ्रांसिस की जगह कोई और आएगा. नास्त्रेदमस के मुताबिक पोप फ्रांसिस आखिरी सच्चे पोप होंगे. उनकी जगह जो भी लेगा वह एक स्कैंडल को जन्म देगा.

https://सोने की कीमत में गिरावट जारी, चेक करें लेटेस्ट रेट

​आसमान की आग

नास्त्रेदमस ने लिखा- शाही भवन पर आकाशीय आग. कई लोग इसकी व्याख्या नई सभ्यता के उदय से करते हैं. वहीं कई लोग इसे दुनिया खत्म होने तो वहीं कई लोग इसकी व्याख्या दुनिया के नए कानून से करते हैं.

​दो महान शक्तियां आएंगी साथ

नास्त्रेदमस ने दिलचस्प तरीके से दो महान शक्तियों के एक साथ नया गठबंधन बनाने की बात कही है. नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में ये गठबंधन एक मजबूत आदमी और एक कमजोर पुरुष या महिला नेता के बीच होगा. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसके प्रभाव अच्छे होंगे लेकिन वह लंबे समय तक नहीं रहेंगे.

https://3 माह से अधिक अनुपस्थित 30 शिक्षकों की सेवा समाप्ति के निर्देश

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now