আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोने की कीमत में गिरावट जारी, चेक करें लेटेस्ट रेट

Published on: September 21, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी के भाव घटे हैं, जबकि भारतीय वायदा बाजार में सोने के भाव में कमी आई है लेकिन चांदी का रेट आज उछला है. मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोने का भाव शुरुआती कारोबार में 0.04 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है जबकि चांदी में आज 0.42 फीसदी का उछाल दिख रहा है. हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को MCX पर 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 22 रुपए गिरकर 49,153 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है जबकि चांदी की कीमत में 234 रुपए बढ़कर प्रति किलो 56,577 रुपए हो गया है.

https://कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, हार्ट अटैक के बाद 42 दिन से चल रहा था इलाज

सोने में आज कारोबार 49,189 रुपए के स्‍तर से शुरू हुआ, जबकि चांदी में आज ट्रेडिंग 56,578. रुपए से शुरू हुई थी. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में बुधवार को सोने और चांदी के हाजिर भाव में गिरावट देखने को मिल रही है. आज यहां सोने कि कीमत में जहां 0.71 फीसदी की गिरावट दिख रही है, जबकि चांदी की कीमत में भी 1.08 फीसदी की नरमी है. सोने का भाव आज 1,663.35 डॉलर प्रति औंस हो गया है, जबकि चांदी का हाजिर भाव गिरकर 19.03 डॉलर प्रति औंस हो गया है.

https://3 माह से अधिक अनुपस्थित 30 शिक्षकों की सेवा समाप्ति के निर्देश

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now