बलौदाबाजार. कलेक्टर रजत बंसल ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय सीमा के तहत विभागीय कार्यों के कामकाज की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने राजस्व, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, पंचायत विभाग के कामकाज पर नाराजगी जताते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए. उन्होंने दिव्यांगों, महिलाओं और बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन का शत-प्रतिशत भुगतान नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी सीएमओ और जनपद सीईओ को फटकार लगाई. उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए 7 दिनों में सुधार के निर्देश दिए हैं.
https://संपत के साथ 500 जनप्रतिनिधियों का भाजपा प्रवेश, 80 हजार कार्यकर्ताओं की सूची सौंपी
गौरतलब है कि जिले में दिव्यांगों, महिलाओं और बुजुर्ग पेंशनधारियों की संख्या लगभग 1 लाख 11 हजार है. इसमें से 94 प्रतिशत के खाते में डीबीटी के माध्यम से भुगतान हो रहा है, पर छोटी-छोटी त्रुटियों जैसे आईएफएससी कोड, बैंक का नाम, आधार कार्ड में त्रुटि, बैंक खाता का सही मिलान नहीं होने के चलते लगभग 6 प्रतिशत लोगों को पेंशन नहीं मिल पा रही है. यह संख्या लगभग 8 हजार है. प्रकरणों की छटनी कर सुधार के निर्देश बैक अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं. साथ ही लगातार अनुपस्थित शिक्षकों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए 3 माह से अधिक 30 अनुपस्थित शिक्षकों की सेवा समाप्ति के निर्देश देते हुए अग्रिम कार्रवाई के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं.
https://ICC Rules Changes : एक अक्टूबर से बदल जाएंगे क्रिकेट के ये नियम







