नई दिल्ली. नोएडा की सड़क पर गुरुवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई. दरअसल, थाना फेज 1 के सेक्टर 15A में एक चलती कार में आग लगने से थोड़ी देर के लिए लोगों की जान आफत में फंस गई. हालांकि कार में आग लगने के बाद उसमें सवार लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई. वहीं इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत एक एक्सयूवी 500 नंबर डीएल 7सीएम 3545 जिसे दिल्ली निवासी वंशज गोयल चला रहे थे. वशंज गोयल अपना फ्लैट देखने सेक्टर 41 जा रहे थे.
https://एसडीएम भागवत जायसवाल के सामने पंगु हो गया है छत्तीसगढ़ शासन!
इसी दौरान अचानक सेक्टर 15 ए से आगे पार्क के पास अचानक शार्ट सर्किट के कारण गाड़ी में आग लग गई. आग लगने के बाद चालक वंशज गोयल व उनके परिवार के लोगों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई. बता दें, सड़क पर चलती कार में आग लगने के अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. आग लगने के कारण पूरे सड़क पर धुएं का गुब्बारा नजर आने लगा. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं थोड़ी देर के लिए सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई.
https://शिक्षण संस्थाओं में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित









