रायपुर. राज्य शासन द्वारा शिक्षा सत्र 2022-23 में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डीएड, बीएड, एमएड कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार दशहरा अवकाश 5 दिन 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक, दीपावली अवकाश 6 दिन 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक, शीतकालीन अवकाश कुल 6 दिन 23 दिसंबर 2022 से 28 दिसंबर 2022 तक और ग्रीष्मकालीन अवकाश 46 दिन एक मई 2023 से 15 जून 2023 तक का घोषित किया गया है.
https://अविवाहित महिलाओं को भी गर्भपात का अधिकार : सुप्रीम कोर्ट
ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक को कारण बताओ नोटिस
मुंगेली. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एटीआर क्षेत्र के ग्राम डंगनिया की 31 वर्षीय गर्भवती महिला श्रीमती टिश्वरी मरकाम पति दूजराम 28 सितम्बर को प्रसव हेतु 50 बिस्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी में भर्ती हुई है. गर्भवती महिला श्रीमती टिश्वरी मरकाम ने तहसीलदार के समक्ष अपने बयान में बताया कि पूरे 09 माह के गर्भकाल में एटीआर क्षेत्र स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनी के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक रितेश ठाकुर द्वारा उनका जांच एवं उपचार नहीं किया गया. चिकित्सा अधिकारी ने इसे गंभीरता से लिया और उनके कार्य को लापरवाही एवं उदासीनता की में मानते हुए ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्री रितेश ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उन्होंने रितेश ठाकुर को 24 घंटे के भीतर स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण का जवाब देने के निर्देश दिए हैं. स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही है.
https://ससुराल के ताने से त्रस्त मां ने ही ले ली जुड़वा बच्चों की जान







