আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ससुराल के ताने से त्रस्त मां ने ही ले ली जुड़वा बच्चों की जान

Published on: September 29, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक मां ने अपने ही 16 दिन के जुड़वा बच्चों को मार डाला. रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश की सपना धाकड़ की एक तीन साल की बेटी है. इसके बाद उन्हें दो जुड़वा लड़के हुए. इन बच्चों के पैदा होने के बाद उनके ससुरालियों ने उन्हें बच्चों के पालन-पोषण को लेकर ताने मारने शुरू कर दिए. ससुराल वालों ने उसे ताना मारा था कि वह जुड़वा बच्चों की देखभाल कैसे करेगी क्योंकि उसका पति शराबी और बेरोजगार है. सपना इससे इतनी परेशान हुई कि उन्होंने अपने 16 दिन के जुड़वां बेटों को गला घोंटकर कर मार डाला. बाद बच्चों के शवों को एक सुनसान जगह पर फेंक दिया. टीटी नगर थाना प्रभारी ने कहा कि धाकड़ ने पिछले हफ्ते ही स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत में उन्होंने कहा था कि शहर के बाणगंगा इलाके में एक फुटपाथ से जुड़वां बच्चे लापता हो गए.

https://पति-पत्नी समेत दो बच्चों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की और पाया कि महिला के दावे गलत थे. बाद उसे मंगलवार (27 सितंबर) को 16 दिन के जुड़वां बेटों की गला घोंटकर हत्या करने और उनके शवों को सुनसान जगह पर फेंकने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी ने कहा कि धाकड़ ने पुलिस को बताया कि उसकी तीन साल की बेटी है. उसने कहा कि उसके ससुराल वाले उसे ताना मारते थे कि वह अपने जुड़वा बच्चों की देखभाल कैसे करेगी क्योंकि उसका पति शराबी और बेरोजगार है.  पूछताछ के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि उसने 23 सितंबर को बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी और शवों को हबीबगंज इलाके में सुनसान जगह पर फेंक दिया. पुलिस ने दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now