नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शांति सेवाधाम के ट्रस्टी और भागवत कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर और उनके भाई विजय शर्मा सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इन पर एक दलित के घर में घुसकर मारपीट करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और वहां मौजूद महिला से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है. यह एफआईआर मथुरा के थाना हाईवे में दर्ज की गई है. पुलिस के मुताबिक देवकीनंदन ठाकुर और उनके भाई विजय शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और छानबीन की जा रही है.
http://पीएम मोदी के ट्वीट पर राहुल गांधी का निशाना- नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया को नहीं
सीओ रिफाइनरी वरुण कुमार का कहना है कि भारतीय दंड संहिता यानी आईपीसी की धारा 354, 323, 452, 504, 506, 147 के अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है. अब मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. देवकीनंदन ठाकुर और उनके भाई विजय शर्मा के खिलाफ पत्रकार पुष्पेंद्र कुमार आर्य ने 27 फरवरी को शिकायत दी थी. देवकीनंदन ठाकुर और उनके भाई विजय शर्मा के अलावा गजेंद्र, श्याम सुंदर, अमित और धर्मेंद्र पर भी आरोप लगाया गया है. पत्रकार पुष्पेंद्र कुमार आर्य ने अपनी शिकायत में बताया कि देवकीनंदन ठाकुर और उनके भाई विजय शर्मा ने जान से मारने की भी धमकी दी है.
http://सोशल मीडिया छोड़ने का विचार कर रहे हैं पीएम मोदी, किया चौंकाने वाला ट्वीट









