আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीएम मोदी के ट्वीट पर राहुल गांधी का निशाना- नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया को नहीं

Published on: March 2, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस रविवार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ने पर विचार की बात कहते ही उनपर विपक्ष के हमले का दौर शुरू हो गया. पीएम मोदी का ट्वीट जैसे ही सामने आया कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा- नफरत को छोड़िए, सोशल मीडिया को नहीं. कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी पीएम को निशाना बनाया. पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने तंज कसते हुए कहा- काश आप ट्रॉल्स आर्मी को ये सुझाव दे पाते जो आपके नाम पर दूसरों को धमकाते हैं.

http://सोशल मीडिया छोड़ने का विचार कर रहे हैं पीएम मोदी, किया चौंकाने वाला ट्वीट

इधर, समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि सामाजिक संवाद के रास्ते बंद करने की सोचना अच्छी नहीं है. छोड़ने के लिए और भी बहुत कुछ सार्थक है साहब. जैसे सत्ता का मोह-लगाव, विद्वेष की राजनीति का ख्याल. मन-मर्जी की बात. चुनिंदा मीडिया से करवाना मनचाहे सवाल और विश्व विहार. कृपया इन विचारणीय बिंदुओं पर भी करें विचार. आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य प्रीती शर्मा मेनन ने अपने ट्विटर पर कहा है कि एक नेता को लोगों के संपर्क में बने रहना चाहिए, ऐसे नहीं छोड़ना चाहिए. मुझे संदेह है कि वे ऐसा करेंगे. लेकिन इस रविवार को वे क्या करेंगे, जो विमन्स डे के दिन पड़ रहा है. क्या इससे वे लोग रुकेंगे जो महिलाओं को रेप की धमकी देंगे.

http://44MP डुअल सेल्फी कैमरे के साथ Oppo Reno 3 Pro भारत में लॉन्च

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now