আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोशल मीडिया छोड़ने का विचार कर रहे हैं पीएम मोदी, किया चौंकाने वाला ट्वीट

Published on: March 2, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ने पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी. ट्वीट में उन्होंने लिखा, इस रविवार, फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सोशल मीडिया अकाउंट्स को छोड़ने की सोच रहा हूं. आप सभी को पोस्ट करता रहूंगा. उन्होंने अपने व्यक्तिगत टि्वटर हैंडल @narendramodi से इसकी जानकारी दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट से लोगों में हैरानी है. उनके टि्वटर हैंडल पर लोग पोस्ट कर उनसे ऐसा न करने की गुजारिश कर रहे हैं.

http://44MP डुअल सेल्फी कैमरे के साथ Oppo Reno 3 Pro भारत में लॉन्च

कुछ ट्वीट में यह भी लिखा गया है कि उनकी वजह से वे टि्वटर से जुड़े, इसलिए वे सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला न लें. पीएम मोदी के इस ट्वीट को एक घंटे के अंदर 16.9 हजार री-ट्वीट और 50.8 हजार लाइक्स मिले हैं. बता दें, टि्वटर पर प्रधानमंत्री मोदी के 5 करोड़ 33 लाख और फेसबुक पर 4 करोड़ 45 लाख फॉलोअर्स हैं. इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 3 करोड़ 52 लाख है. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा- नफरत को छोड़िए, सोशल मीडिया को नहीं.

http://एक बार फिर टली निर्भया के दोषियों की फांसी, अगले आदेश तक रोक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now