আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 15 के खिलाफ एफआईआर

Published on: August 19, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्साइज घोटाले मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की छानबीन जा रही है. एक सरकारी अधिकारी के निवास पर भी रेड हुई है. वहां से जांच एजेंसी को एक्साइज ड्यूटी से जुड़े कुछ गोपनीय डॉक्यूमेंट हाथ लगे हैं. सीबीआई के मुताबिक ये डॉक्यूमेंट किसी भी सरकारी अधिकारी के घर पर नहीं होने चाहिए थे. बता दें कि सुबह से ही मनीष सिसोदिया और कुछ दूसरे अधिकारियों के घर पर सीबीआई की रेड जारी है. कई घंटों की इस छापेमारी में कुछ दस्तावेज जमा किए गए हैं. ऐसे ही कुछ दस्तावेज एक सरकारी अधिकारी के आवास से भी मिले हैं.

https://मेडिकल कॉलेज महासमुंद में एनएमसी से पहुंचा परमिशन लेटर, इसी सत्र से होगी प्रवेश की प्रक्रिया

सीबीआई अभी ये नहीं बता रही है कि आखिर ये दस्तावेज कौन से अधिकारी के यहां से मिले हैं, लेकिन पूरी जांच में ये एक बड़ा डेवलपमेंट माना जा रहा है. वैसे डॉक्यूमेंट के अलावा सीबीआई सिसोदिया की गाड़ी की भी तलाशी ले रही है. जांच एजेंसी को उम्मीद है कि डिप्टी सीएम की गाड़ी से भी कुछ जरूरी दस्तावेज मिल सकते हैं. इस पूरे मामले में सीबीआई ने जो FIR दर्ज की है, उसमें मुख्य आरोपी भी मनीष सिसोदिया को बना दिया गया है. कुल 15 लोगों के नाम सामने आए हैं, जिसमें टॉप पर सिसोदिया के नाम का जिक्र है. यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश एलजी वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर की थी. मनीष सिसोदिया पर नई एक्साइज ड्यूटी में गड़बड़ी करने का आरोप है.

https://आगामी त्योहारों के आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now