আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आगामी त्योहारों के आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

Published on: August 19, 2022
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने जनमानस के व्यापक हित एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगामी विभिन्न त्योहारों एवं सार्वजनिक उत्सवों के आयोजन हेतु नगरीय क्षेत्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा समस्त कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पत्र लिखकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. पत्र में उल्लेखित है कि तीज, गणेश विसर्जन, दुर्गा पूजा, पितृमोक्ष-अमावस्या एवं अन्य त्योहारों के लिए सार्वजनिक आयोजनों हेतु तालाबों/घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, फागिंग, शुद्ध पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की जाए. गणेश विसर्जन, दुर्गा पूजा एवं अन्य सार्वजनिक त्योहारों के अवसर पर राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन किया जाए. तालाबों/घाटों पर विसर्जन के पूर्व पूजन सामग्री को अलग-अलग कर उपयुक्त स्थल पर रखा जाए.

https://सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

नदी में मूर्तियों का विसर्जन किसी भी परिस्थिति में न किया जाए तथा नदी के जल को दूषित होने से बचाया जावे। ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए. प्लॉस्टर ऑफ पेरिस तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्री से बनी मूर्तियों के निर्माण को रोकने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए। आयोजन स्थलों के समीप यथा संभव मोबाइल मेडिकल यूनिट की व्यवस्था की जाए. मूर्ति विसर्जन हेतु रूट का चयन न्यूनतम यातायात बाधा के आधार पर किया जाए. आयोजन स्थलों पर आवश्यक प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. संपूर्ण शहर में आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाऊस में भेजा जाएं, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे. जनमानस की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

https://बस-कार में जबरदस्त भिड़ंत, जवान समेत 5 की मौत

जुड़िए हमसे….

https://www.facebook.com

https://cgjanadesh.com

https://cgjanadesh.com/category

8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now