नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के रेट्स में गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 389 रुपया टूटकर 51,995 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 52,384 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इस दौरान चांदी की कीमत भी 1,607 रुपए लुढ़ककर 56,247 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 57,854 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,753 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है.
https://बस-कार में जबरदस्त भिड़ंत, जवान समेत 5 की मौत
वहीं, चांदी का भाव 19.23 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर जस का तस रहा. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि गोल्ड की कीमतें मजबूत डॉलर के कारण दबाव में हैं. बता दें कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं. देश में चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जुलाई के बीच अच्छी मांग के बूते सोने का आयात 6.4 फीसदी बढ़कर 12.9 अरब डॉलर रहा है जिससे देश के चालू खाते के घाटे पर असर पड़ने की आशंका है.
https://VIDEO : बच्चे ने गाया ऐसा गाना, सुन फूट-फूटकर रो पड़ीं नेहा कक्कड़









