আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : बच्चे ने गाया ऐसा गाना, सुन फूट-फूटकर रो पड़ीं नेहा कक्कड़

Published on: August 18, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ काफी इमोशनल हैं. एक बार फिर नेहा कक्कड़ फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं. दरअसल, सिंगिंग रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर 2’ के मंच पर जब 11 साल के कंटेस्टेंट मणि ने जब नेहा कक्कड़ का हिट गाना ‘माही वे’ गाया, तो नेहा खुद के आंसू रोक नहीं पाईं. बता दें, नेहा कक्कड़ बहुत दिनों से छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन ‘सुपरस्टार सिंगर 2’ के अपकमिंग एपिसोड में वह गेस्ट के रूप में शामिल होने वाली हैं, जिसका एक प्रोमो वीडियो मेकर्स द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया.

https://पहले वनडे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया

इस वीडियो के सामने आते ही नेहा के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं कि उन्हें इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है. इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है. वीडियो में कंटेस्टेंट मणि ऐसा परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं कि न सिर्फ नेहा कक्कड़ बल्कि हिमेश रेशमिया सहित वहां मौजूद सभी लोग मणि की आवाज सुन हैरान हो रहे हैं. इस दौरान नेहा मणि से ये कहती नजर आती हैं कि उन्होंने हजारों कंसर्ट में ये गाना परफॉर्म कर चुकी हैं, लेकिन जैसा मणि ने गाया है, वह कभी ऐसा नहीं गा सकतीं.

https://श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now