महासमुंद. महासमुंद मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. नेशनल मेडिकल कमीशन से 18 अगस्त को सौ सीटों पर प्रवेश के लिए परमिशन का लेटर पहुंचा है. लिहाजा अब देश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सूची में महामसुंद मेडिकल कॉलेज भी शामिल हो गया है. जानकारी के अनुसार पिछले दिनों एनएमसी ने महासमुंद मेडिकल कॉलेज को सौ सीटों के लिए अनुमति देते हुए कॉलेज में आवश्यक संसाधनों और फैकल्टी की जानकारी उपलब्ध कराने अंडरटेकिंग मान्यता दी थी. जिस पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने आवश्यक जानकारी एनएमसी को भेजी थी. बाद 18 अगस्त को एनएमसी ने इसी सत्र से सौ सीटों पर एडमिशन किए जाने परमिशन का लेटर जारी किया है. इधर, संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने मेडिकल कॉलेज में सौ सीटों पर एडमिशन के लिए परमिशन मिलने पर कहा कि यह शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है.
https://आगामी त्योहारों के आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
इसका लाभ महासमुंद जिलेवासियों के साथ ही आस-पास के जिलों व पड़ोसी राज्य ओड़िशा के नागरिकों को भी मिलेगा. श्री चंद्राकर ने आवश्यक संसाधन जुटाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा कि भूपेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा को लेकर लगातार प्रयास कर रही है. छत्तीसगढ़ में हो 9 सरकारी मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे. सात मेडिकल कालेजों में पहले ही एमबीबीएस की पढ़ाई चल रही है. पिछले साल दुर्ग के एक निजी मेडिकल कॉलेज का सरकार ने अधिग्रहण किया है. रायपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, कांकेर, दुर्ग में एमबीबीएस की पढ़ाई कराई जा रही है. इसमें अब महासमुंद मेडिकल कॉलेज भी शामिल हो जाएगा.
https://सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट्स







