আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

किसानों को ट्रैक्टर रैली के लिए मिली सशर्त अनुमति

Published on: January 24, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. आखिरकार किसानों को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए सशर्त अनुमति मिल गई है. रविवार शाम को दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने कहा कि किसान सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर से दिल्ली के अंदर पहुंचेंगे. टिकरी से 63 किमी, सिंघु से 62 किमी और गाजियाबाद बॉर्डर से 46 किमी तक रैली निकालने की इजाजत दी गई. इस दौरान उन्हें शांति बनाए रखनी होगी और सुरक्षा बलों का सहयोग करना होगा. पाठक ने कहा कि किसानों की रैली में हिंसा के लिए हमें कई इनपुट मिल रहे हैं.

http://टाटा मोटर्स ने उतारा Altroz का i-Turbo petrol एडिशन, जानें कीमत

13 जनवरी से 18 जनवरी के बीच समीक्षा के दौरान हमें पता चला कि रैली में गड़बड़ी फैलाने के लिए 308 ट्विटर हैंडल पाकिस्तान से जनरेट हुए. पुलिस कमिश्नर ने कहा कि गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय समारोह के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा और दूसरे ग्रुप्स के साथ बातचीत की गई है.26 जनवरी के सिक्योरिटी अरेंजमेंट और रैली की सुरक्षा पर हमारा फोकस है. दिल्ली में आने के बाद किसानों के काफिले को रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन वाले दायरे से पहले दाएं-बाएं टर्न कराया जाएगा.

http://सपना चौधरी का नया गाना ‘लोरी’ रिलीज, मचा रहा धमाल

किसान आंदोलन से जुड़े स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने किसानों से अपील की है कि 26 जनवरी की रैली के लिए वे दिल्ली के अंदर सिर्फ ट्रैक्टर ही लाएं, अपनी ट्रॉलियां लेकर न लेकर आएं. किसानों ने 26 जनवरी की ट्रैक्टर रैली को किसान गणतंत्र परेड का नाम दिया है. किसान अपने मार्च के दौरान सिंघु बॉर्डर से दिल्ली में 10 किलोमीटर भीतर दाखिल होंगे. इसके बाद संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, बवाना, कंझावाला, कुतुबगढ़ होते हुए चंडी बॉर्डर पहुंचेंगे. फिर हरियाणा में दाखिल होकर वापस सिंघु आ जाएंगे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now