नई दिल्ली. टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज का आई-टर्बो पेट्रोल एडिशन मार्केट में उतारा है. इस मॉडल के लिए शुरुआती कीमत मौजूदा पेट्रोल एडिशन से करीब 60,000 रुपए ज्यादा है. कंपनी ने अल्ट्रोज सीरीज में पेट्रोल और डीजल ईंधन विकल्प के तहत एक्सजेड प्लस (XZ+) वेरिएंट भी जोड़ा है. दिल्ली शोरूम में इसके पेट्रोल एडिशन की कीमत 8.26 लाख रुपए और डीजल संस्करण का दाम 9.46 लाख रुपए है. टाटा मोटर्स ने कहा कि आई-टर्बो संस्करण को आईआरए-कनेक्टेड कार प्रौद्योगिकी के साथ पेश किया गया है. इसमें वॉयस प्रौद्योगिकी के साथ 27 कनेक्टेड फीचर्स हैं. इसके जरिए कार न केवल हिंदी और अंग्रेजी में बल्कि हिंग्लिश में भी कमांड को समझ सकती है.
http://सपना चौधरी का नया गाना ‘लोरी’ रिलीज, मचा रहा धमाल
इस कार में 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड बीएस-6 पेट्रोल इंजन लगा है. जो 5,500 rpm पर 110 ps का पावर जेनरेट करता है. टाटा मोटर्स ने बताया कि हैचबैक सेगमेंट में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 5.4 प्रतिशत बढ़ी है. इसमें नया हार्बर ब्लू कलर विकल्प दिया गया है. इंटीरियर की बात करें तो Altroz iTurbo में लाइट ग्रे इंटीरियर्स के साथ लेदर सीट्स हैं. एक एक्सप्रेस कूल फीचर दिया गया है, जो कार केबिन को तेजी से कूल कर सकता है. कार के अन्य फीचर्स में ऑटोमेटिक हैडलैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 7 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वियरेबल की, पुश स्टार्ट-स्टॉप बटन आदि शामिल हैं.
http://आनंद महिंद्रा टीम इंडिया के इन 6 युवा खिलाड़ियों को देंगे Thar SUV










