আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आनंद महिंद्रा टीम इंडिया के इन 6 युवा खिलाड़ियों को देंगे Thar SUV

Published on: January 24, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ऑटोमोटिव के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने पर टीम इंडिया के 6 युवा खिलाड़ियों को अपनी तरफ से Thar SUV गिफ्ट करने की घोषणा की. उन्होंने ट्विटर के जरिए ऐलान करते हुए कहा है कि वो ऑस्ट्रेलिया में जीत का परचम लहराकर आने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के 6 युवा खिलाड़ियों को अपनी दमदार महिंद्रा ‘थार’ एसयूवी गिफ्ट के रूप में देंगे. जिन छह खिलाड़ियो को यह एसयूवी गिफ्ट में दी जाएगी उनमें तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, टी नटराजन, शार्दुल ठाकुर, नवदीव सैनी, ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर और बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम शामिल है.

http://सांभर का शिकार, मांस और शिकार की सामग्री के साथ 4 गिरफ्तार

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- 6 युवा खिलाड़ियों ने हाल ही में खत्म हुई ऐतिहासिक भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में डेब्यू किया (शार्दुल ठाकुर का पिछला मैच चोट के कारण पूरा नहीं हो पाया था). इन्होंने भारत की आने वाली पीढ़ी के युवाओं के लिए सपने देखना और असंभव को हासिल करना सिखाया है. उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि इनकी कहानियां असल में उत्थान की कहानी है, मुश्किल हालातों से उबरकर श्रेष्ठता हासिल करने की है. ये जिंदगी के हर मंच पर प्रेरणा दे रहे हैं. मुझे बेहद खुशी है कि मैं इन सभी 6 नए खिलाड़ियों को अपनी ओर से बिल्कुल नई थार एसयूवी गिफ्ट कर रहा हूं, जो कि कंपनी के खर्च पर नहीं हैं.

http://दिशा पटानी ने किया इतना जबरदस्त डांस, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now