नई दिल्ली. हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी का नया गाना ‘लोरी’ रिलीज हो गया है. सपना ने इस गाने को अपने ही चैनल ड्रीम्स एंटरटेनमेंट हरियाणवी पर रिलीज किया है. यह गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. सपना चौधरी का लोरी गाना ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित है. जिसमें सपना एक मां के रोल में दिखाई दे रही हैं. इस गाने के जरिए एक मां का उसके बच्चे के प्रति अटूट प्रेम दिखाया गया है. साथ ही घर की तमाम जिम्मेदारियों के साथ एक मां कैसे अपने बच्चे की देखभाल करती है, वो इस गाने में आपको देखने को मिलेगा.
http://आनंद महिंद्रा टीम इंडिया के इन 6 युवा खिलाड़ियों को देंगे Thar SUV
लोरी गाने में सपना चौधरी एक मां की भूमिका में घर का सारा काम करने के साथ छोटे बच्चे को अच्छी तरह संभालती नजर आ रही हैं. यूट्यूब पर 20 जनवरी को रिलीज हुए इस गाने को अबतक लाखों व्यूज मिल चुके हैं और व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. बता दें कि सपना चौधरी को लेकर लोगों के बीच ऐसी दीवानगी है कि उनका हर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते देर नहीं लगती. देखिए वीडियो-
http://सांभर का शिकार, मांस और शिकार की सामग्री के साथ 4 गिरफ्तार










