আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रामायण सीरियल के मशहूर अभिनेता अरुण गोविल भाजपा में शामिल

Published on: March 18, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. अभिनेता अरुण गोविल गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए. रामानंद सागर के सीरियल ‘रामायण’ में उन्होंने भगवान राम की भूमिका निभाई थी. अरुण गोविल ने दिल्ली में भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह मौजूद रहे. भाजपा में शामिल होने के बाद अरुण गोविल ने कहा कि इस समय जो हमारा कर्तव्य है वो करना चाहिए. मुझे राजनीति आज से पहले समझ नहीं आती थी, लेकिन मोदी जी ने जब से देश को संभाला है तब से देश की परिभाषा ही बदल गई.

http://गजब! हेलमेट ना पहनने पर ट्रक ड्राइवर का कटा 1000 रुपए का चालान

मेरे दिल दिमाग़ में जो होता है कर देता हूं. उन्होने कहा कि अब मैं देश के लिए योगदान देना चाहता हूं और इसके लिए हमें एक मंच की जरूरत है और भाजपा आज सबसे अच्छा मंच है. उन्होंने कहा कि पहली बार मैंने देखा कि ममता बनर्जी को “जय श्री राम” के नारे से एलर्जी हुई. जय श्री राम केवल एक नारा नहीं है.  बता दें कि 63 साल के अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1958 को मेरठ में हुआ था. अपने लंबे एक्टिंग करियर में गोविल ने रामायण के अलावा कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया है.

http://गीता-बबीता फोगाट की ममेरी बहन ने की खुदकुशी, कुश्ती का फाइनल मुकाबला हारने पर उठाया कदम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now