नई दिल्ली. ओड़िशा के गंजाम जिले से अजीबो-गरीब एक मामला सामने आया है. यहां एक ट्रक ड्राइवर पर इसलिए 1000 रुपए का चालान थोप दिया गया क्योंकि वह बिना हेलमेट पहने वाहन चला रहा था. यह चालान पिछले साल 24 दिसंबर को जारी किया गया था. इस चालान के बारे में ट्रक चालक को तब पता चला, जब वह अपने वाहन के परमिट को रिन्यू (नवीनीकरण) कराने के लिए परिवहन विभाग के दफ्तर गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रक ड्राइवर प्रमोद कुमार ओड़िशा परिवहन विभाग के कार्यालय में अपने वाहन का परमिट रिन्यू करने पहुंचे थे. यहां उन्हे पता चला कि उनके वाहन OR-07W/4593 का एक हजार रुपए का चालान अभी पेंडिंग है.
http://गीता-बबीता फोगाट की ममेरी बहन ने की खुदकुशी, कुश्ती का फाइनल मुकाबला हारने पर उठाया कदम
परिवहन विभाग के अधिकारियों की यह बात सुन प्रमोद कुमार हैरान रह गए, उन्हें तब बड़ा झटका लगा जब यह पता चला कि पेंडिंग चालान हेलमेट ना पहनने के लिए है. प्रमोद कुमार द्वारा यह पूछने पर कि उसका चालान किस लिए काटा गया है, तो अधिकारियों ने बताया कि बिना हेलमेट पहने ड्राइव करने के लिए उस पर जुर्माना लगाया गया है. दिलचस्प बात यह है कि जिस गाड़ी नंबर (OR-07W/4593) पर चालान काटा गया था, वह बाइक नहीं बल्कि प्रमोद कुमार का ट्रक था. जब प्रमोद ने अधिकारियों को यह बात बताई तो उन्होंने मानने से इनकार कर दिया. हद तो तब हो गई जब प्रमोद कुमार को मजबूरन वह चालान भरना पड़ा जिसके लिए उसने कभी ट्रैफिक नियम तोड़े ही नहीं. एक हजार रुपए भरने के बाद ही प्रमोद कुमार का फिर परमिट को रिन्यू हो सका.
http://नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘मरजानिया’ रिलीज, रुबीना-अभिनव की दिखी क्यूट कैमेस्ट्री
Odisha: A truck driver has been fined Rs 1,000 for driving the vehicle without wearing a helmet in Ganjam district. pic.twitter.com/wZOAzCmIgN
— ANI (@ANI) March 18, 2021









